अंतरिक्ष केंद्र में पहली बार इस्तेमाल हुई रोबोटिक भुजा

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार जापान के अंतरिक्ष यात्री कोएची वकाता और अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री टिम कोपरा ने प्रयोग और संचार उपकरण सहित तीन पेलोड्स को जापानी कीबो मॉड्यूल के वाहक पर बाहर निकाला और प्रयोगशाला की नई ड्योढ़ी में अंतरिक्ष की उग्र परिस्थितियों में स्थानांतरित किया गया।

जापानी रोबोटिक भुजा के इस तरह इस्तेमाल का पहला मौका है। इन प्रयोगों में एक्स-रे कैमरा और ब्रह्मांड की धूल का अध्ययन करने संबंध उपकरण और अंतरिक्ष केंद्र से धरती पर मौजूद जापानी दल को डाटा भेजने वाला संचार उपकरण शामिल है।

एंडेवर के अंतरिक्ष यात्री तीन बार अंतरिक्ष में चहलकदमी कर चुके हैं और शुक्रवार को प्रस्तावित चौथी चहलकदमी की तैयारियां जारी हैं। अंतरिक्ष यात्रियों को कुल पांच बार चहलकदमी करनी है।

बुधवार को एक अंतरिक्ष यात्री के स्पेससूट में कार्बन डाई ऑक्साइड भरने से हुई समस्या के कारण चहलकदमी बीच में रोकनी पड़ी थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+