गुजरात में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से 3000 परिवारों को निकाला गया
प्रभावित गावों में जारी बचाव कार्यो में मदद करने के लिए दिल्ली से राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की एक टीम जूनागढ़ पहुंच चुकी है। जूनागढ़ में गुरुवार को 25 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई।
सबसे अधिक प्रभावित इलाकों में सेना के बचाव दल को राहत कार्य की जिम्मेदारी दी गई है। राज्य सरकार ने भी जूनागढ़, जामनगर, वीरावल और मांगरोल इलाकों में बचाव दल भेजा है। इस दल के पास नौका और जीवन रक्षक यंत्र हैं। बचाव दल घरों की छतों पर पनाह लिए लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने का काम कर रहा है।
अहमदाबाद स्थित भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक सौराष्ट्र के अधिकतर इलाकों में शुक्रवार को भी बारिश का कहर जारी रहेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications