इंडोनेशिया में राष्ट्रपति पद के चुनाव में युधोयुनो विजयी

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति सुसिलो बांबांग युधोयुनो गत आठ जुलाई को हुए राष्ट्रपति पद के चुनावों में एक बार फिर से विजयी रहे हैं। उन्हें 60.8 प्रतिशत मत हासिल हुए हैं।

समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक इंडोनेशिया के निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के मुताबिक दूसरी बार राष्ट्रपति पद के लिए चुने गए युधोयुनो को सात करोड़ 40 लाख मत मिले हैं।

निर्वाचन आयोग के अनुसार उनकी प्रतिद्वंद्वी एवं पूर्व राष्ट्रपति मेगावती सुकर्णोपुत्री तथा उप राष्ट्रपति जुसुफ काल्ला को क्रमश: 26.8 व 12.4 प्रतिशत वोट प्राप्त हुए।

मेगावती और काल्ला के प्रतिनिधियों ने निर्णायक गणना के लिए गुरूवार रात हुए आयोग के पूर्ण अधिवेशन में हिस्सा लेने से यह कहकर इंकार कर दिया कि आयोग ने उनके द्वारा की गई मतदाता सूचियों में अनियमितताओं एवं धोखाधड़ी की शिकायतों के सिलसिले में अभी तक कुछ नहीं किया है।

शनिवार को चुनाव परिणामों की आधिकारिक घोषणा की जाएगी। इसके बाद चुनाव परिणामों को चुनौती देने के लिए उम्मीदवारों के पास 72 घंटे का समय होगा।

यदि परिणामों को कोई भी चुनौती नहीं मिलती है तब युधोयुनो अक्टूबर में शपथ लेंगे। अपने पहले कार्यकाल में 59 वर्षीय युधोयुनो ने अर्थव्यवस्था स्थिरता लाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ नकेल कसने और अशांत आचेह प्रांत में शांति बहाली करने में अहम भूमिका निभाई थी।

विशेषज्ञों का कहना है कि चुनाव में मिली अपार सफलता से युधोयुनो को अपने अगले मंत्रिमंडल में पेशवरों को शामिल करने और वैश्विक आर्थिक संकट से निपटने के लिए सुधारात्मक उपाय करने अवसर मिलेगा।

विशेषज्ञों ने शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न कराए जाने की सराहना की है।

इंडो-एशियन न्यूज एजेंसी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+