राजनीतिक लाभ के लिए संयुक्त बयान का विरोध कर रही है भाजपा : कांग्रेस
इस मुद्दे पर चर्चा के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शुक्रवार शाम पार्टी की कोर कमेटी की बैठक बुलाई है। इसमें प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी, गृह मंत्री पी. चिदंबरम और गांधी के राजनीतिक सलाहकार अहमद पटेल के हिस्सा लेने की संभावना है।
भाजपा ने संयुक्त बयान में बलूचिस्तान को शामिल किए जाने पर कहा है कि इससे लगता है कि उस प्रांत की समस्याओं के लिए भारत जिम्मेदार है।
कांग्रेस प्रवक्ता शकील अहमद ने कहा, "यह पूरी तरह गलत है, सही मायने में हम एक शांत पड़ोसी चाहते हैं। भाजपा संयुक्त बयान का विरोध कर और ऐसे आरोप लगाकर राजनीतिक लाभ लेना चाहती है।"
उन्होंने आगे कहा कि संयुक्त बयान के बारे में औपचारिक विचार सरकारी प्रवक्ता द्वारा प्रकट किया जाएगा।
संयुक्त बयान पर पिछले सप्ताह शर्म अल- शेख में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी ने हस्ताक्षर किए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications