प्रो. सभरवाल के बेटे के सहयोगी की हत्या
पुलिस के मुताबिक हिमांशु के साथ एकाउंटेंट की नौकरी करने वाले परमिंदर सिंह का शव विश्वविद्यालय परिसर के मौरिस नगर क्षेत्र में सड़क के किनारे बरामद किया गया।
प्रो. सभरवाल हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर रविवार को परिसर में होने वाले मार्च के बारे में हिमांशु और परमिंदर सिंह गुरुवार को परिसर में पोस्टर चिपका रहे थे।
गुरुवार रात को हिमांशु परमिंदर को उनके घर पर छोड़कर गुड़गांव स्थित अपने घर चले गए थे।
पुलिस ने बताया कि उसे मौरिस नगर क्षेत्र में एक शव पड़े होने की सूचना मिली, जिसकी बाद में परमिंदर सिंह के रूप में पहचान की गई। इस मामले में हिमांशु से पूछताछ की जा रही है।
महाराष्ट्र की एक अदालत ने 13 जुलाई को अपने फैसले में प्रो. सभरवाल की मौत मामले के छह आरोपियों को बरी कर दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications