'भारत दौरे से संतुष्ट हैं हिलेरी'
अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता फिलिप जे. क्राउले ने गुरुवार को संवाददाताओं को बताया, "मुझे लगता है कि हिलेरी ने कई मर्तबा यह संकेत दिया है कि वह भारत यात्रा और उसके साथ सामरिक वार्ता की शुरुआत तथा व्यापक विषयों में विस्तार होने से काफी संतुष्ट हैं।"
उन्होंने कहा कि अब दोनों पक्षों के बीच संबंधों का आधार व्यापक हो गया है और ऐसे मसलों की संख्या बढ़ी है जिन पर दोनों देशों को मिलकर काम करना है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच इन मसलों को निपटाने और सहयोग बढ़ाने तथा यह देखने का समय आ गया है कि हिलेरी की भारत यात्रा के दौरान बने कार्यसमूहों में प्रगति का आकलन किया जाए।
यह पूछने पर कि क्या विदेश मंत्री एस.एम.कृष्णा अमेरिका आ रहे हैं, क्राउले ने कहा, "जाहिर तौर पर। आखिर रणनीतिक वार्ता आरंभिक तौर पर मंत्री-स्तर पर ही होने वाली है लेकिन जैसा कि हिलेरी की भारत यात्रा के दौरान तय हुआ है कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अमेरिकी की राजकीय यात्रा पर आने वाले हैं।"
एक अन्य प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान और अमेरिका के लिए अमेरिका के विशेष दूत रिचर्ड होलब्रूक पूर्व घोषित कार्यक्रम के मुताबिक भारत नहीं जाएंगे। उन्होंने कहा कि वह भविष्य में होने वाली अपनी क्षेत्र की यात्रा के दौरान वहां का दौरा करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications