विश्व की सबसे बड़ी दूरबीन स्पेन में

By Staff
Google Oneindia News

World's biggest telescope
मेड्रिड। ब्रह्मांड की उत्पति और उसके रहस्यों की खोज के लिए स्पेन में विश्व की सबसे बड़ी दूरबीन लगाई जाएगी। यह दूरबीन स्पेन के केनेरी द्वीप के रॉक्यू डी लॉस मुचाकोस पर्वत पर शुक्रवार को स्थापित की जाएगी।

इस दूरबीन को विश्व की सबसे बड़ी टाइम मशीन के रूप में विकसित किया गया है। दूरबीन की ऊंचाई एक 14 मंजिली इमारत के बराबर है और इसका व्यास 35 मीटर है। किंग जॉन कारलोस इसका उद्घाटन करेंगे।

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार यह यंत्र वैज्ञानिकों को ब्रह्मांड की उत्पत्ति के नए रहस्यों को खोजने में मदद करेगा। केनेरी द्वीप की यह द ग्रेंटिकेन या जीटीसी दूरबीन विश्व की अब तक की सबसे बड़ी करीब एक दर्जन दूरबीनों से भी बड़ी है।

ला पाल्मा द्वीप में रॉक्यू डी लॉस मुचाकोस पर्वत पर स्थित केनेरीज एस्ट्रोफिजिकल इंस्टीट्यूट के निदेशक फ्रांसिस्को सेनचेज का कहना है कि जीटीसी एक अद्भुत जादू है, यह एक चुनौती था जिसे कई लोगों ने असंभव समझा था।

इस दूरबीन का वर्ष 2007 से ही प्रायोगिक तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है। इसमें एक प्राथमिक दर्पण लगा है, जिसका व्यास 10.4 मीटर है।यह 82 वर्ग मीटर क्षेत्र में प्रकाश को अवशोषित कर सकता है, जो इसे विशेष बनाता है। इसे बनाने में नौ वर्षो का समय लगा है। शक्तिशाली दर्पण के साथ यह दूरबीन दूरस्थ तारामंडलों को देखने में सक्षम है। इस तरह यह ब्रह्मांड की उत्पत्ति के रहस्यों को सुलझाने में वैज्ञानिकों की मदद करेगी।

हजारों साल से स्पेन के केनेरी द्वीप के निवासी मानते आ रहे हैं कि इस पर्वत में जादूई शक्तियां हैं और वे उसकी पूजा करते है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X