बेवसाइट ने घटाया कंपनियों का खर्च

Ixigo Logo
नई दिल्ली। भारत में सबसे तेजी से लोकप्रिय हुए ट्रैवल वेब साइट आइएक्सआइगो डॉट कॉम ने अपना वार्षिक वित्तीय मेट्रिक्स निकाला है। जिसके तहत बताया गया है कि वेबसाइट के लांच होने के बाद से इससे जुड़ी एयरलाइंस कंपनियों को कितना मुनाफा हुआ है।

आंकड़ों के अनुसार आइएक्सआइगो डॉट कॉम ने भारत में विमान कंपनियों की प्रत्यक्ष-बिक्री में 300 करोड़ रुपए और उनके बचत संचय में 15 करोड़ रुपए का मुनाफा कराया है। इसके अलावा आइएक्सआइगो डॉट कॉम के माध्यम से संबंधित एयरलाइन की अपनी वेब साइट्स पर आरक्षण के बाद प्रमुख मेटा-खोज से एयरलाइन भागीदारों को लगभग 5 करोड़ रु. रुपए का सहायक राजस्व मिला है।

आइएक्सआइगो डॉट कॉम के संस्थापक-सीईओ आलोक बाजपेयी ने कहा कि भारत में एयरलाइन्स के ईंधन और कर्मियों के खर्च के बाद सबसे बड़ा व्यय वितरण लागत है। उनके अनुसार उनके वेबसाइट द्वारा एकत्रित डाटा बिंदु और मेटा खोज मॉडल अधिक यूजर फ्रेंडली है जिससे मौजूदा वितरण चैनलों का वितरण लागत कम हो रहा है।

आइएक्सआइगो डॉट कॉम भारत की अग्रणी ऑनलाइन और मोबाइल पर उपलब्ध यात्रा खोज इंजन है। इससे विभिन्न एयरलाइंस, होटलों, ट्रेनों और बस बुकिंग के लिए बढि़या साइट्स ढूंढे जा सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+