'आतंकवाद पर आक्रामक नहीं भारत'

D Shivanandan
मुंबई। आतंकवादी हमले के खिलाफ जवाबी कार्रवाई के मामले में भारत को इजरायल से कुछ सीख लेनी चाहिए, जो आतंकी हमलों के खिलाफ तुरंत पलटवार करता है। असल में आतंकी हमले के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करने के लिए भारत के पास जज्बे की कमी है।

यह बात भारत या किसी अन्‍य देश के किसी मंत्री या सुरक्षा विशेषज्ञ ने नहीं बल्कि मुंबई के पुलिस कमिश्‍नर डी शिवानंदन के यह विचार हैं, जो उन्‍होंने अपने पहले जन संवाद में रखे।

किलर इंस्टिंक्‍ट की कमी

महाराष्‍ट्र चैंबर ऑफ हाउजिंग इंडस्‍ट्री के एक कार्यक्रम में बुधवार को शिवानंदन ने कहा, "हजारों साल से हम निष्क्रिय होकर तमाम आतंकी हमलों को देखते आ रहे हैं। जवाबी कार्रवाई के तहत हम कभी किसी से लड़ने नहीं गए। यही हमारी मेन प्रॉब्लम है। मुझे लगता है कि कहीं न कहीं हममें किलर इंस्टिंक्ट का अभाव है।"

मुंबई के पुलिस कमिश्नर ने कहा, "हम पाकिस्तान, चीन या किसी दूसरे देश के खिलाफ युद्ध नहीं छेड़ सकते। पर अगर भारत की जगह पर इजरायल होता तो वह कभी चुप न बैठता। उसके लड़ाकू विमान उड़ान भरते, दुश्मनों पर बमबारी करते, फिर चुप बैठ जाते। लेकिन हम जैसे ही अग्रेसिव होते हैं, वैसे ही हम पर इंटरनैशनल प्रेशर पड़ने लगता है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+