हॉट डॉग खाने से कैंसर का खतरा

अमेरिका के गैर सरकारी संगठन 'कैंसर प्रोजेक्ट' ने कैंसर की चेतावनी जारी नहीं करने के मामले में हॉट डॉग के निर्माताओं के खिलाफ अदालत का रूख किया है। संस्था के अनुसार हॉट डॉग में जिस प्रकार के मांस का प्रयोग किया जाता है वह स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है।
न्यूजर्सी स्थित '1010-विन्स' रेडियो स्टेशन ने इस संबंध में जानकारी दी। संगठन का कहना है कि हॉट डॉग निर्माता ग्राहकों को यह नहीं बता रहे हैं कि इस खाद्य पदार्थ से बड़ी आंत के कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। संस्था ने देश के चार में से तीन प्रमुख हॉट डॉग निर्माताओं के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications