समान गोत्र में शादी पर मिली मौत

Haryana Map
नरवाना। समान गोत्र में शादी करने के जुर्म में हरियाणा में एक और विवाहित जोड़े की बली चढ़ा दी गई। समाज की मर्जी के खिलाफ अपने ही गोत्र की एक लड़की से शादी करने के कारण 21 वर्षीय रवींद्र को गांव वालों ने पीट-पीटकर मार डाला। पिछले दिनों ढराणा गांव की पंचायत ने इसी जुर्म में एक परिवार को गांव छोड़ने पर मजबूर कर दिया।

यह घटना प्रदेश के जींद जिले में नरवाना कस्बे के निकट सिंहवाल गांव में घटी। रवींद्र ने इसी साल मार्च में सोनिया से शादी की थी। उनकी शादी का सोनिया के घर वालों और ग्रामीणों ने यह कहते हुए विरोध किया था कि दोनों समान गोत्र के हैं और ऐसे वे भाई-बहन होंगे। रवींद्र ने सोनिया के परिवार और गांव वालों की मर्जी के खिलाफ उससे शादी कर ली।

बुधवार को जब रवींद्र अपनी पत्नी सोनिया को विदा कराने उसके गांव पहुंचा तो गांव वालों ने उसे पीट-पीट कर मार डाला। गांव वालों ने रवींद्र के शव को बुधवार देर रात तक किसी को भी ले जाने नहीं दिया और उसे वहीं गांव के चौराहे पर रख दिया।

जींद के पुलिस अधीक्षक सतीश बालन ने बताया कि पुलिस रवींद्र का शव ले आई है और उसका पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस ने लड़की के परिजनों और कुछ अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

गौरतलब है कि ढराणा गांव की पंचायत ने बीते दिनों ऐसे ही एक मामले में गहलोत परिवार को बहु छोड़ने को कहा था। परिवार के ऐसा नहीं करने पर उन्हें गांव से निकाल दिया गया।


इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+