अरुणाचल योजना पर चीन का विरोध

Arunachal Pradesh Map
नई दिल्ली। विदेश राज्य मंत्री परनीत कौर ने बुधवार को कहा कि चीन ने मनीला के एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) में भारत की रणनीतिक योजना का इसलिए विरोध किया था, क्योंकि वह लंबे समय से अरुणाचल प्रदेश पर अपना दावा करता रहा है।

कौर ने कहा, "एडीबी बोर्ड के कार्यकारी निदेशकों की 15 जून को हुई बैठक में भारत की साझेदारी रणनीति पर चर्चा हुई थी और चीन को छोड़ कर बाकी सभी सदस्य देशों ने भारत के दस्तावेज का समर्थन किया था।"

अरुणाचल को अपना बताता है चीन

कौर ने कहा, "चीन ने एडीबी बोर्ड में भारत की रणनीतिक साझेदारी का इस आधार पर समर्थन नहीं किया कि उसमें अरुणाचल प्रदेश में बाढ़ व नदी क्षरण प्रबंधन के लिए तकनीकी सहायता हेतु वित्तपोषण शामिल था। चीन अरुणाचल प्रदेश को अपने देश का हिस्सा बताता है।"

कौर ने एक प्रश्न के लिखित जवाब में लोकसभा में कहा, "सरकार ने चीन को स्पष्ट तौर पर बता दिया है कि अरुणाचल प्रदेश भारत का एक अभिन्न हिस्सा है।" कौर ने कहा कि सरकार ने अमेरिका, जापान, आस्ट्रेलिया, कनाडा, इंडोनेशिया, दक्षिण कोरिया, मलेशिया, फिलीपीन्स, जर्मनी और इटली सहित एडीबी बोर्ड के सभी सदस्यों को बता दिया है कि भारत की रणनीतिक योजना कोई राजनीतिक दस्तावेज नहीं है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+