अमेरिकी हमले में लादेन का बेटा मरा

अमेरिकी नेशनल पब्लिक रेडियो के अनुसार यह खबर खुफिया अधिकारियों ने दी है। अधिकारियों को यकीन है कि लादेन का छोटा बेटा साद बिन लादेन इस साल के शुरुआत में पाकिस्तान पर हुए अमेरिकी हमलों में मारा गया। ये हमले चालक रहित विमानों द्वारा मिसाइल हमले थे।
हालांकि अमेरिकी खुफिया एजेंसियां अभी भी पूरी तरह आश्वस्त नहीं हैं लेकिन उन्हें यकीन है कि लादेन का बेटा हमले में मारा जा चुका है। लादेन का बेटा अल-कायदा का सदस्य तो था लेकिन संगठन में उसकी भूमिका ज्यादा अहम नहीं थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications