सस्ती हुई एयर इंडिया की उड़ान

एयर इंडिया ने एक विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि विशेष किराया के तहत तीन दिन पहले टिकट खरीदे जा सकेंगे और यह पेशकश 20 सितम्बर तक जारी रहेगी।
2 हजार रुपए में मुंबई-हैदराबाद
दो श्रेणियों में विशेष किराए की पेशकश की गई है। 24 घरेलू मार्गों पर पहली श्रेणी का किराया लागू होगा और इसमें आधार किराया और यात्री सेवा शुल्क शामिल होगा। इन किरायों में ईंधन प्रभार नहीं लगेगा।
इस पेशकश के तहत मुम्बई-हैदराबाद के बीच का किराया 2,079 रुपए जबकि मुम्बई-कोच्चि के टिकट का मूल्य 3,279 रुपए होगा। मुम्बई-बेंगलुरु का किराया 2,779 रुपए होगा। दूसरी श्रेणी का विशेष किराया 70 घरेलू मार्गों पर लागू होगा। इसे सभी करों और यात्री सेवा शुल्कों से मुक्त रखा गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications