उड़ीसा विधानसभा में सांप घुसा, कार्यवाही स्थगित
अधिकारियों ने बताया कि सांप विधानसभा में सुबह आठ बजे के आसपास देखा गया। यह कहीं छिप गया और फिर उसे ढूंढ़ा नहीं जा सका। माना जा रहा है कि वह विषैला सांप था।
विधानसभा अध्यक्ष प्रदीप आम्टे को इसकी सूचना दी गई और फिर सदन का कार्यवाही स्थगित कर दी गई। सांप को तलाशने के लिए काफी मशक्कत हुई लेकिन उसका कुछ भी नहीं पता चल पाया।
सांप को ढूंढ़ने के लिए खोजी कुत्तों को लाया गया। एक स्थानीय सपेरा और वन्यजीव विभाग के अधिकारी सांप को ढूंढ़ने के काम में मदद कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications