बांग्लादेश में पैरासिटामॉल से 24 बच्चों की मौत
स्थानीय समाचार पत्र 'न्यू एज' ने गुरुवार को कहा कि दवा प्राधिकरण ने 'रिड फार्मास्यूटिकल्स' कंपनी में दवा का उत्पादन और दवाओं के प्रचार को बंद करने का आदेश दिया है। सरकार की ओर से इन मौतों की जांच के लिए सात सदस्यों की एक समिति का गठन किया गया है।
दवा प्राधिकरण के निदेशक मोहम्मद इस्माइल हुसैन ने कहा, "कंपनी से बाजार में उपलब्ध अपने उत्पादों को वापस लेने और इस संबंध में तीन दैनिक अखबारों में एक घोषणा छपवाने के लिए कहा गया है।"
उधर, 'रिड फार्मास्यूटिकल्स' के प्रबंध निदेशक मिजनुर रहमान ने कहा कि सरकार के आदेश के बाद कंपनी ने अपने उत्पादों को बाजार से वापस ले लिया है। उन्होंने दावा किया कि उनके उत्पादों में कोई हानिकारक पदार्थ नहीं मिलाया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications