दिल्ली में जूते की फैक्टरी में आग, 4 मरे
पुलिस के मुताबिक पश्चिमी दिल्ली के सुल्तानपुर इलाके में सुबह 4.30 बजे के करीब एक जूते की फैक्टरी में लग गई। आग लगने के वक्त फैक्टरी में 10 मजदूर काम कर रहे थे, जबकि पांच मजदूर सो रहे थे। आग पर काबू पाने के लिए अग्निशमन विभाग की 12 गाड़ियों को लगाया गया। करीब दो घंटे के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
मृतक मजदूरों की पहचान 22 वर्षीय रामवीर, 25 वर्षीय गोपाल, 18 वर्षीय सुनील और 45 वर्षीय सतनारायण के रूप में की गई है। हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने फैक्टरी मालिक राम कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications