शिक्षक की गिरफ्तारी की मांग में विद्यालय में ताला जड़ा
पुलिस के अनुसार बुधवार को कुतुबगंज राजकीय मध्य विद्यालय के एक शिक्षक अशोक कुमार पाठक पर विद्यालय की तीसरे वर्ग की एक छात्रा के साथ छेड़खानी का आरोप लगाया गया था। बबरगंज थाने के प्रभारी वीरेन्द्र कुमार टिर्की ने गुरूवार को बताया कि इस मामले की प्राथमिकी पीड़िता द्वारा दर्ज करा दी गई है। उन्होंने कहा कि आरोपी शिक्षक की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
पुलिस ने बताया कि पीड़िता के पिता को इसकी सूचना उसकी सहपाठियों ने दी। इसके बाद ग्रामीणों ने विद्यालय में जाकर जमकर उत्पात मचाया था यह देख सभी शिक्षक फरार हो गये थे।
इधर, क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी शिव नारायण मंडल का कहना है कि पूरे मामले की जांच करवायी जाएगी और दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि विद्यालय को बंद नहीं होने दिया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications