बिहार में 4 नक्सली गिरफ्तार
राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक नीलमणि ने बताया कि एसटीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि नक्सलियों का एक दल बैठाशरीफ गांव में ठहरा हुआ है। इसी सूचना के आधर पर गांव में छापामारी की गई जिसमें भाकपा (माओवादी) के एक स्वयंभू क्षेत्रीय कमांडर सहित चार हार्डकोर नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों के पास से पुलिस ने एक मोटरसाईकिल तथा 200 जिन्दा कारतूस भी बरामद किए हैं। पुलिस गिरफ्तार नक्सलियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिलने की संभावना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications