अनुसंधान भवन में आग लगी
आग शाम सात बजे अनुसंधान भवन की चौथी मंजिल पर लगी, जहां विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय है।
दमकल की कम से कम 14 गाड़ियां मौके पर पहुंची और दो घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
दिल्ली दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि तीन लोगों को अचेतावस्था में इमारत से बाहर निकाला गया। उन्हें राममनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अधिकारी ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications