मध्य प्रदेश के कर्मचारियों को 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा
वित्त विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि राज्य के कर्मचारियों को अतिरिक्त वेतन भत्ता एक जुलाई से देय होगा और उन्हें अगस्त माह में देय वेतन के साथ प्राप्त होगा। महंगाई भत्ते की किस्त का भुगतान नकद किया जाएगा। इस बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ कार्यभारित और आकस्मिता निधि से वेतन पाने वाले कर्मचारियों को भी होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications