मध्य प्रदेश में मूसलाधार बारिश से 8 की मौत

भोपाल, 23 जुलाई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में पिछले तीन दिनों से मूसलाधार बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। इंदौर में तो बारिश की वजह से आठ लोगों की जान चली गई है और हालात को देखते हुए हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया तथा गुरुवार को शिक्षण संस्थान बंद रखे गए।

राज्य के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से रिकार्ड बारिश हुई है। इस बारिश ने इंदौर, हरदा बैतूल , खण्डवा , बुरहानपुर ,होशंगावाद में बाढ़ जैसे हालात बना दिए हैं। राजधानी भोपाल में भी हुई भारी बारिश से जन-जीवन प्रभावित हुआ है।

इंदौर में तो बारिश कहर बन गई है जहां आठ लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा है। इंदौर के कलेक्टर राकेश श्रीवास्तव ने आईएएनएस को बताया कि शहर में बुधवार को आठ लोगों की मौत हो गई। बारिश के मद्देनजर गुरुवार को विद्यालय बंद रखे गए। स्कूल भवन राहत शिविर का रूप ले चुके हैं। लगभग 1,500 लोगों को विभिन्न स्कूलो में ठहराया गया है ।

होशंगाबाद में देनवा, बुरहानपुर में ताप्ती और बैतूल में माचना नदी उफान पर है। पुलों पर पानी आ जाने से आवागमन भी बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। इसके अलावा निचली बस्तियों में भी पानी भर जाने से आम आदमी की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+