ओएनजीसी का मुनाफा पहली तिमाही में 27 प्रतिशत घटा
पिछले वित्तीय वर्ष की समान अवधि में ओएनजीसी ने 6,636.33 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था।
कंपनी की कुल आय 24.53 प्रतिशत गिरकर 15,924.08 करोड़ रुपये हो गई। पिछले वर्ष इसी अवधि में कंपनी का राजस्व 21,102.22 करोड़ रुपये था।
ओएनजीसी ने दिन का कारोबार बंद होने के बाद बंबई स्टाक एक्सचेंज को दिए एक बयान में यह जानकारी दी।
गुरुवार को ओएनजीसी के शेयर 1,092.85 रुपये पर खुलकर 1,080 रुपये पर बंद हुए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications