मध्य प्रदेश में बारिश ने ली 14 लोगों की जान (लीड-1)

प्रदेश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से बारिश का दौर जारी है। देर से आए मानसून ने सक्रिय होते ही इंदौर, हरदा, बैतूल, खंडवा, बुरहानपुर ,होशंगाबाद और मंदसौर में बाढ़ जैसे हालात बना दिए हैं। प्रदेश की राजधानी भोपाल में भी हुई भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है।

इंदौर में तो बारिश काल बनकर आई है जहां उसने 11 लोगों को लील लिया है। इंदौर के कलेक्टर राकेश श्रीवास्तव ने आईएएनएस को बताया है कि बारिश की भारी चेतावनी के मद्देनजर इंदौर में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। बारिश के कारण गुरुवार को विद्यालयों में अवकाश रखा गया। कई विद्यालय भवन राहत शिविर बन गए हैं। उन्होंने बताया है कि 1500 लोगों को विभिन्न स्कूलों में ठहराया गया है।

इंदौर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विपिन माहेश्वरी के मुताबिक इंदौर में अब तक 11 लोगों की जानें जा चुकी है। इनमे से चार की करंट लगने से, एक की बिजली गिरने से, एक की दीवार के नीचे दब कर और पांच लोगों की डूबने से मौत हुई है।

गुरुवार को इंदौर में वर्षा का प्रकोप कम होने के कारण आम लोगों और जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली है। निचली बस्तियों में भरे पानी को निकाला जा रहा है और प्रभावितों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है।

उधर, मंदसौर में शिवना नदी पूरे ऊफान पर है और उसका पानी पशुपतिनाथ मंदिर में घुस गया है। हालत यह है कि आधा मंदिर पानी में डूब गया है। इसी तरह खंडवा में भी बारिश का कहर जारी है। खंडवा के कलेक्टर एस.पी. सिंह के मुताबिक यहां तीन लोगों की बह जाने से मौत हो गई है।

होशंगाबाद में देनवा नदी, बुरहानपुर में ताप्ती नदी और बैतूल में माचना नदी भी पूरे ऊफान पर है। पुलों पर पानी आ जाने से आवागमन भी प्रभावित हो रहा है। इसके अलावा निचली बस्तियों में पानी भर जाने से आम आदमी की जिन्दगी मुश्किलों से घिर गई है ।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+