पटरी पर लौट रही है अमेरिकी अर्थव्यवस्था : ओबामा
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार बुधवार शाम व्हाइट हाउस में एक संवाददाता सम्मेलन में ओबामा ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था सुधर रही है और उन्होंने जनता से आग्रह किया कि वे योजनाओं पर काम करने के लिए और वक्त दें।
ओबामा ने कहा, "हम अब अपनी अर्थव्यवस्था को बदहाली की कगार से वापस लाने में सक्षम रहे हैं।" नौकरियों के अवसरों के बारे में उन्होंने कहा कि मंदी खत्म होने के बाद ही नई नौकरियों के लिए दरवाजे खुलेंगे।
उल्लेखनीय है कि अमेरिका में बेरोजगारी की दर जून में 9.5 फीसदी पहुंच गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications