'लादेन का बेटा पाक में अमेरिकी हमले में मारा गया'
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार अमेरिकी नेशनल पब्लिक रेडियो ने बुधवार को खुफिया अधिकारियों के हवाले से खबर दी कि समझा जाता है कि लादेन का छोटा बेटा साद बिन लादेन इस साल के आरंभ में अमेरिकी चालक रहित विमान के मिसाइल हमले में मारा चुका है।
एक खुफिया सूत्र ने खबर दी है कि अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को 80 से 85 प्रतिशत यकीन है कि लादेन का छोटा बेटा हमले में मारा जा चुका है।
लादेन का बेटा अल-कायदा का सदस्य तो था लेकिन संगठन में उसकी भूमिका ज्यादा अहम नहीं थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications