हॉट डॉग निर्माताओं के खिलाफ मुकदमा
समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के अनुसार देश के चार में से तीन प्रमुख हॉट डॉग निर्माताओं के खिलाफ गैर सरकारी संगठन 'कैंसर प्रोजेक्ट' ने हॉट डॉग में कैंसर की चेतावनी जारी नहीं करने के आरोप में मामला दर्ज करवाया है।
न्यूजर्सी स्थित '1010-विन्स' रेडियो स्टेशन ने इस संबंध में जानकारी दी। संगठन का कहना है कि हॉट डॉग निर्माता ग्राहकों को यह नहीं बता रहे हैं कि इस खाद्य पदार्थ से बड़ी आंत के कैंसर का खतरा बढ़ जाता है।
संगठन का कहना है कि हॉट डॉग में जिस प्रकार के मांस का प्रयोग किया जाता है वह स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications