पाकिस्तान को भारत विरोधी आतंकवाद से भी पूरी ताकत से लड़ना चाहिए : कृष्णा

विशेष विमान से , 23 जुलाई (आईएएनएस)। भारत ने गुरुवार को पाकिस्तान से अपनी धरती पर भारत विरोधी आतंकवाद से लड़ने में तालिबान और पश्चिमी देशों के विरोधी अन्य आतंकवादियों के खिलाफ लड़ाई के समान ताकत दिखाने को कहा है।

यह पूछे जाने पर कि क्या पाकिस्तान भारत को निशाना बना रहे आतंकवादियोंके खिलाफ कार्रवाई में प्रतिबद्धता दिखा रहा है, विदेश मंत्री एस.एम.कृष्णा ने पत्रकारों से कहा, "पाकिस्तान ने स्वात घाटी में आतंकवादियों से लड़ाई जैसे कुछ निश्चित कदम उठाए हैं। पाकिस्तान को इसके बाद भारत को निशाना बना रहे आतंकवादियों पर भी समान ताकत से कार्रवाई करनी चाहिए।"

थाईलैंड के द्वीप फुकेट से आसियान क्षेत्रीय फोरम की बैठक में हिस्सा लेने के बाद वापस लौटते समय कृष्णा ने संवाददाताओं से चर्चा करते हुए यह बात कही।

मुंबई पर आतंकवादी हमलों के संदिग्ध सूत्रधार माने जाने वाले जमात-उद-दावा के प्रमुख हाफिज सईद के बारे में पूछे जाने पर कृष्णा ने कहा कि पाकिस्तानी अधिकारियों ने उसकी रिहाई के आदेश के खिलाफ न्यायालय में एक याचिका दायर की है। "कानून को अपना काम करना चाहिए।"

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को भारत के खिलाफ काम करने वाले किसी भी आतंकवादी संगठन के सरगना के खिलाफ कदम उठाना चाहिए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+