मारुति सुजुकी के लाभ में 25 प्रतिशत की वृद्धि
एक वर्ष पहले की इसी अवधि की तुलना में कंपनी की बिक्री 34 प्रतिशत बढ़कर 6,340 करोड़ रुपये हो गई है।
कंपनी ने एक बयान में कहा, "कमोडिटी वस्तुओं के दामों में कमी, महंगी कारों की बिक्री में वृद्धि और विदेशी मुद्रा विनिमय के पक्ष में रहने से मुनाफा बढ़ा है।"
इस तिमाही में कुल 226,729 कारों की बिक्री हुई है,जो 17.7 प्रतिशत की वृद्धि प्रदर्शित करता है। इसी दौरान रिकार्ड 29,314 कारों का निर्यात किया गया है। निर्यात में 134.7 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications