बलात्कार पीड़ितों के लिए मंत्री ने त्वरित अदालतों के गठन की आवश्यकता जताई
महिला व बाल विकास मंत्रालय की वर्ष 2009-10 के लिए अनुदान मांगों पर गुरुवार को हुई बहस के दौरान तीरथ ने कहा, "बलात्कार के मामलों की सुनवाई के लिए त्वरित अदालतों का गठन किया जाना चाहिए। तभी बलात्कार पीड़ितों को जल्द से जल्द न्याय मिल सकेगा।"
उन्होंने कहा कि बलात्कार पीड़ितों को न्याय पाने के लिए कई वर्षो तक चक्कर लगाने पड़ जाते हैं।
उन्होंने इस मौके पर दहेज की प्रथा खत्म करने के लिए सामाजिक पहल करने की अपील की। उन्होंने कहा, "दहेज मांगने और देने वालों का सामाजिक बहिष्कार कर दिया जाना चाहिए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications