जैक्सन के चिकित्सक पर संदेह बरकरार, कार्यालय पर छापेमारी (लीड-1)
दरअसल, जैक्सन के अंतिम समय में मरे ही उनके साथ थे। जैक्सन के भाई टीटो ने कहा था कि जैक्सन की हत्या के संदिग्धों में उनका निजी चिकित्सक मरे सबसे प्रमुख हैं। उन्होंने कहा था कि अगर मरे ने उनके भाई की स्थिति की गंभीरता को भांपकर समय रहते मदद ले ली होती तो आज जैक्सन इस दुनिया में होते।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक बुधवार को की गई इस छापेमारी के बारे में पुलिस की ओर से पूरा ब्यौरा नहीं दिया गया है।
खबरों में कहा गया है कि पुलिस और औषधि प्रवर्तन एजेंसी के अधिकारियों ने हॉस्टन स्थित मरे के चिकित्सा कार्यालय पर छामेमारी की है। यह छापेमारी चिकित्सीय रिकार्ड की जांच के लिए की गई है।
जैक्सन की बहन टोया पहले ही अधिकारियों को उन लोगों के बारे में पहले ही बता चुकी हैं जिन्हें वह अपने भाई की हत्या के लिए जिम्मेदार मानती हैं। उन्होंने कहा था कि वह उन लोगों का नाम दुनिया के सामने उजागर भी करेंगी।
गौरतलब है कि 25 जून को जैक्सन की मौत के बाद उनका दो बार पोस्टमार्टम किया गया। उनके निजी चिकित्सक मरे से भी पुलिस दो बार पूछताछ कर चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications