धर्मार्थ अस्पताल में तब्दील होगा करूणानिधि का घर (लीड-1)
जीवन रक्षक उपचार के लिए कलइंगर बीमा योजना के उद्घाटन के अवसर पर करूणानिधि यह घोषणा करते हुए कहा कि उनके इस घर की वर्तमान कीमत 8 करोड़ रुपये है।
उन्होंने कहा, "प्रस्तावित अस्पताल का नाम मेरे परिजनों अंजुगम और मुथुवेल के नाम पर रखा जाएगा। इसके लिए मुझे मेरे बेटों और पत्नी से सहमति भी मिल गई है।"
उन्होंने कहा कि इस उद्देश्य के लिए उनके इस घर को तमिलनाडु सरकार या कलइंगर ट्रस्ट को हस्तांतरित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि उनके पास तिरुवरूर में अभी 14 एकड़ जमीन भी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications