राष्ट्रमंडल खेल निर्माण स्थल पर एक मजदूर की मौत
जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के पास गुरुवार दोपहर 12.10 बजे हुई इस दुर्घटना में कंक्रीट मिक्सर से भरा एक ट्रक वहां काम कर रहे तीन मजदूरों के ऊपर पलट गया, जिसमें 25 साल के एक मजदूर सुनील की मौत हो गई।
दो मजदूरों के घायल होने की खबर है। सुनील झारखंड का निवासी बताया जाता है। पुलिस ने बताया कि बारिश के कारण मिट्टी धंसने की वजह से ट्रक अपनी जगह से फिसलकर एक गड्ढे में गिर गया, जो 10 फुट गहरा था। ट्रक के गिरने के स्थान पर ही तीनों मजदूर काम कर रहे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications