स्वाइन फ्लू के 2 टीकों का परीक्षण करेगा अमेरिका
वाशिंगटन, 23 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिका घातक बीमारी स्वाइन फ्लू के दो टीकों के चिकित्सीय परीक्षण की तैयारी कर रहा है।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान (एनआईएच) ने बुधवार को बताया कि इस परीक्षण में आठ विश्वविद्यालयों के अनुसंधान अस्पताल शामिल होंगे।
एनआईएच ने कहा, "दोनों टीकों का परीक्षण जल्द आरंभ किया जाएगा।" हालांकि परीक्षण के शुरू करने की तिथि के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई लेकिन माना जा रहा है यह अगस्त के मध्य से आरंभ हो सकता है।
गौरतलब है कि महामारी घोषित हुई बीमारी स्वाइन फ्लू से दुनिया भर में 700 से अधिक लोग मारे गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications