अमेरिकी सैन्य अधिकारियों से मिले भारतीय थल सेना प्रमुख
वाशिंगटन, 23 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय थल सेना प्रमुख जनरल दीपक कपूर ने अमेरिका के शीर्ष सैन्य अधिकारियों से मुलाकात की है। इस मुलाकात के दौरान क्षेत्रीय सुरक्षा के हालात पर चर्चा की गई।
जनरल कपूर ने बुधवार को अमेरिका के ज्वांइट चीफ ऑफ स्टॉफ एडमिरल माइक मुलेन और अमेरिकी सेना के प्रमुख जनरल जॉर्ज डब्ल्यू. केसे से मुलाकात की।
अपनी अमेरिकी प्रवास के दौरान कपूर अमेरिका के केंद्रीय कमान के प्रमुख जनरल डेविड पेट्रोयॉस से भी मुलाकात कर सकते हैं। उनकी इस मुलाकात के दौरान पाकिस्तान-अफगानिस्तान के हालात बातचीत में सबसे ऊपर रहेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications