कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की (लीड-1)

राज्यपाल से मिलने गए प्रतिनिधिमंडल में शामिल कांग्रेस महासचिव रमेश वरलियानी ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "हमने राज्यपाल को एक ज्ञापन सौंपा और उनसे राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की सिफारिश करने की मांग की। क्योंकि राज्य सरकार नक्सली हिंसा रोकने में पूरी तरह विफल रही है।"

इससे पहले, राज्य विधानसभा में इस मसले पर विपक्षी सदस्यों ने खूब हंगामा किया। विपक्षी सदस्य मुख्यमंत्री रमन सिंह के इस्तीफे की मांग कर रहे थे।

कांग्रेसी सदस्यों द्वारा विधानसभा अध्यक्ष के आसन के समीप आकर नारेबाजी और शोर शराबा करने और सदन की कार्यवाही बाधित करने पर विधानसभा अध्यक्ष ने कांग्रेस के 35 विधायकों को निलंबित कर दिया। हालांकि इसके 10 मिनट के बाद ही उन्होंने निलंबन का आदेश वापस ले लिया।

जिन विधायकों को निलंबित किया गया था उनमें विपक्ष के नेता रवीन्द्र चौबे और पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी भी शामिल थे।

विधानसभा अध्यक्ष धर्मपाल कौशिक ने निलंबन का आदेश जारी करने के 10 मिनट के बाद ही इसे वापस ले लिया और उन्हें सदन में नक्सलवाद पर चल रही चर्चा में शामिल होने के लिए कहा, लेकिन कांग्रेस सदस्य सदन में नहीं लौटे।

चौबे ने पत्रकारों से चर्चा में कहा कि गत 12 जुलाई को राजनांदगांव में हुए नक्सली हमले की नैतिक जिम्मेदारी लेते मुख्यमंत्री जब तक इस्तीफा नहीं दे देते तब तक हम विधानसभा की कार्यवाही नहीं चलने देंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+