होंडुरास में हजारों ने निकाला जुलूस
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक होंडुरास के मौजूदा राष्ट्र प्रमुख रोबटरे मिशेलेती के समर्थन में लोगों ने नारे लगाए और देश के भविष्य को लेकर अपनी चिंता जाहिर की।
इस बीच यहां मिशेलेती और अपदस्थ राष्ट्रपति मैनुअल जेलाया के बीच समझौते के कोई संकेत नहीं मिले हैं। जेलाया की स्वदेश वापसी को लेकर भी संशय बना हुआ है।
गौरतलब है कि विगत 28 जून को होंडुरास में हुए तख्तापलट के बाद जेलाया को सत्ता से बेदखल कर दिया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications