उड़ीसा विधानसभा में किंग कोबरा, कार्यवाही स्थगित (लीड-1)
अधिकारियों ने बताया कि सांप विधानसभा में सुबह आठ बजे रिपोर्ट्स टेबल के आसपास किसी सफाई कर्मचारी ने देखा। उसके बाद वह मुख्यमंत्री की कुर्सी की ओर चला गया और फिर कहीं छिप गया।
विधानसभा अध्यक्ष प्रदीप आमट को जब इसकी सूचना दी गई तो उन्होंने सदन की कार्यवाही पहले एक घंटे के लिए स्थगित कर दी। सांप को तलाशने के लिए काफी मशक्कत की गई लेकिन उसका कुछ भी नहीं पता चल पाया। इसके बाद सदन की कार्यवाही कई बार स्थगित हुई और अंतत: 4.30 बजे सदन की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई।
आमट ने पत्रकारों से कहा कि सदन की कार्यवाही अब शुक्रवार को आरंभ होगी। विधायकों का संशय खत्म करने के लिए सदन में बिछाए गए कालीनों को हटाया जाएगा और पूरी जांच पड़ताल की जाएगी।
चूंकि सदन की कार्यवाही नहीं चल सकी इसलिए मुख्यमंत्री नवीन पटनायक सभी नए सदस्यों के साथ घूमने निकल गए।
सांप को ढूंढने के लिए खोजी कुत्तों को भी लाया गया। एक स्थानीय सपेरा और वन्यजीव विभाग के अधिकारी सांप को ढूंढने के काम में मदद कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications