उड़ीसा में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 41 हुई
राज्य राजस्व नियंत्रण कक्ष में विशेष कार्य अधिकारी डी.एन.साहू ने आईएएनएस को बताया,"मृतकों की संख्या बढ़कर 41 हो गई है।"
राजस्व और आपदा प्रबंधन मंत्री सूर्य नारायण पात्रो ने कहा,"पिछले दो दिनों से मौसम में सुधार हुआ है। हर कहीं पानी का स्तर घटना आरंभ हो गया है।"
पात्रो ने कहा कि सरकार के सामने सबसे पहली चुनौती बाढ़ से क्षतिग्रस्त तटबंधों और सड़कों की मरम्मत करने की है।
भारी वर्षा के कारण राज्य के 30 में से आठ जिलों का संपर्क शेष हिस्सों से कट गया।
पत्रो ने कहा कि कुछ हिस्सों से संपर्क बहाल किया जा चुका है और कुछ इलाकों में सड़कों की मरम्मत का काम जारी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications