जैक्सन के चिकित्सक के कार्यालय पर पुलिस का छापा
लास एंजेलिस, 23 जुलाई (आईएएनएस)। दिवंगत पॉप गायक माइकल जैक्सन के निजी चिकित्सक कोनराड मरे के कार्यालय पर बुधवार को पुलिस की ओर से छापेमारी की गई।
दरअसल, जैक्सन के अंतिम समय में मरे ही उनके साथ थे। समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक इस छापेमारी के बारे में पुलिस की ओर से पूरा ब्यौरा नहीं दिया गया है।
खबरों में कहा गया है कि पुलिस और औषधि प्रवर्तन एजेंसी के अधिकारियों ने हॉस्टन स्थित मरे के चिकित्सा कार्यालय पर छामेमारी की है। यह छापेमारी चिकित्सीय रिकार्ड की जांच के लिए की गई है।
गौरतलब है कि विगत 25 जून को लास एंजेलिस में जैक्सन की मौत हो गई थी। उसके बाद से ही उनकी मौत की वजह को लेकर रहस्य बना हुआ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications