एयरटेल अब भी कर रही है एमटीएन से बातचीत
भारती इंटरप्राइजेज के प्रबंध निदेशक अखिल गुप्ता ने कहा, "वैश्विक कारोबार को साझा करने के मुद्दे पर भारती एयरटेल की पैतृक कंपनी भारती इंटरप्राइजेज और दक्षिण अफ्रीकी कंपनी एमटीएन के बीच बातचीत जारी है।" हालांकि उन्होंने इस बारे में कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी।
कंपनी ने इस साल मई में बातचीत की समीक्षा की थी।
इसी महीने बाजार नियामक संस्था 'भारतीय प्रतिभूति व विनिमय बोर्ड' (सेबी) ने 25 अरब डॉलर में दोनों कंपनियों को एक दूसरे के शेयर खरीदने की अनुमति दे दी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications