तृणमूल सांसद की प्रधानमंत्री के सुरक्षाकर्मियों से झड़प
शीर्षस्थ सूत्रों से आईएएनएस को मिली जानकारी के मुताबिक बनर्जी अपनी कार में थे और वह संसद भवन जा रहे थे। इत्तफाक से प्रधानमंत्री के काफिले के आगमन के मद्देनजर उस समय सुरक्षा घेरा चाकचौबंद कर दिया गया था।
सूत्रों के मुताबिक बनर्जी की सुरक्षाकर्मियों से झड़प हो गई। बनर्जी चाहते थे कि उन्हें प्रधानमंत्री का सुरक्षा घेरा पार करने अनुमति दी जाने चाहिए क्योंकि वह सांसद हैं। लेकिन वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारियों ने बनर्जी को इसकी अनुमति नहीं दी।
एक वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, "सांसद और सुरक्षाकर्मियों के बीच तीखी झड़प हुई लेकिन सुरक्षा घेरा नहीं तोड़ा गया।"
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा का जिम्मा विशेष सुरक्षा दस्ते (एसपीजी) का होता है। जिस रास्ते से प्रधानमंत्री के काफिले को गुजरना होता है, उस रास्ते को आधे घंटे पहले बंद कर दिया जाता है। बहरहाल, सुरक्षाकर्मी इस बात की जांच कर रहे हैं कि बनर्जी की कार उस रास्ते में कैसे आ गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications