अल्पसंख्यक कल्याण योजनाओं की नियमित निगरानी होती है: खुर्शीद
खुर्शीद ने लोकसभा में कहा, "योजनाओं के कार्यान्वयन में प्रगति की समीक्षा नियमित अंतराल पर बैठकों में और अल्पसंख्यक मंत्रालय तथा राष्ट्रीय अल्पसंख्यक विकास और वित्त निगम द्वारा आपसी सहमति के आधार पर की जाती है।"
उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए प्रधानमंत्री के 15 सूत्रीय कार्यक्रम के कार्यान्वयन की समीक्षा मंत्रालय द्वारा प्रत्येक 15 दिन पर और सचिवों की समिति तथा मंत्रिमंडल द्वारा हर छह महीने पर की जाती है।
खुर्शीद ने कहा कि कल्याण योजनाओं के कार्यान्वयन की भौतिक और वित्तीय प्रगति, समय सीमा की नियमित समीक्षा तथा एजेंसियों के सामने आने वाली समस्याओं पर विचार किया जाता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications