एनटीपीसी की नई परियोजना से मिलेगी छत्तीसगढ़ को बिजली
बयान में कहा गया है,"एनटीपीसी फरवरी 2010 से आरंभ होने वाली कोरबा की 500 मेगावाट की तीसरे चरण की परियोजना से छत्तीसगढ़ को 175 मेगावाट बिजली उपलब्ध कराने पर सहमत हो गई है।"
इस बारे में एनटीपीसी और छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी 27 जुलाई को एक औपचारिक समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे।
वर्तमान समय में कोरबा में एनटीपीसी 2,100 मेगावाट बिजली उत्पादित करती है। कोरबा परियोजना के तीसरे चरण के आरंभ होने के बाद 2,600 मेगावाट बिजली उत्पादन संभव हो सकेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications