संयुक्त बयान में बलूचिस्तान के जिक्र पर भाजपा ने उठाए सवाल
भाजपा प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने पत्रकारों से चर्चा में कहा, "संयुक्त बयान में बलूचिस्तान को शामिल किए जाने पर सरकार आखिर सहमत क्यों हुई। किस आधार पर और किस उद्देश्य के लिए ऐसा किया गया। क्या यही संदेश देने के लिए कि बलूचिस्तान की समस्याओं के पीछे भारत भी है।"
उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा, "ऐसा करके सरकार ने पाकिस्तान को अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर यह कहने की छूट दे दी है कि बलूचिस्तान की समस्याओं के लिए भारत जिम्मेदार है।"
प्रसाद ने कहा कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी द्वारा इस संयुक्त बयान पर किए गए हस्ताक्षर का अंतर्राष्ट्रीय समुदाय पर भारत की प्रतिष्ठा का लंबे समय तक असर दिखेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications