मानवीय सहायता के लिए पाक को 16.5 करोड़ डॉलर की अमेरिकी मदद

अफगानिस्तान व पाकिस्तान के लिए अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि रिचर्ड सी. हॉलब्रुक ने बुधवार को इस्लामाबाद में यह घोषणा की।

अमेरिकी सरकार द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक अमेरिका द्वारा दी गई इस सहायता का उपयोग विस्थापित हुए लोगों की आवश्यकताओं की पूर्ति व शिविरों में रह रहे लोगों की मदद के लिए किया जाएगा। जो परिवार और समुदाय पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिम सीमा प्रांत में वापस लौटकर अपने घरों का पुनर्निर्माण करना चाहते हैं, उनकी भी सहायता की जाएगी।

यूएस एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट (यूएसएड) को इसमें से 4.5 करोड़ डॉलर आधारभूत संसाधनों, जिनमें जल तंत्र, स्वास्थ्य की सुविधाएं, विद्यालय, सड़क और पुल शामिल हैं,की पुनर्स्थापना के लिए दिए गए हैं। इस कार्य में स्थानीय श्रम और संसाधनों का उपयोग किया जाएगा।

यूएसएड द्वारा 3 करोड़ डॉलर की राशि उत्तर-पश्चिम सीमा प्रांत में विस्थापित हुए परिवारों के सामुदायिक विकास व छोटे स्तर की आधारभूत सुविधाओं के निर्माण के लिए दी जाएगी। 2.5 करोड़ डॉलर की सहायता परिवारों को दी जाएगी, जिससे कि वे अपने घरों को दोबारा बना सकें और अपनी आजीविका के साधन जुटा सकें।

इस संघर्ष से निपटने में लोगों की सहायता के लिए मई 2009 से अब तक ओबामा प्रशासन द्वारा 32 करोड़ डॉलर की मदद दी जा चुकी है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+