अब तक 350,000 श्रद्धालुओं ने अमरनाथ के दर्शन किए
श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) के एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया, "अभी तक 350,000 से अधिक लोग अमरनाथ यात्रा कर चुके हैं।" प्रतिदिन सैंकड़ों तीर्थयात्री घाटी के शिविरों से अमरनाथ दर्शन के लिए रवाना हो रहे हैं।
बुधवार से श्रद्धालुओं के लिए हेलीकाप्टर सेवा की शुरुआत हो गई है। अब पहलगाम से पंचतरणी तक हेलीकाप्टर से पहुंचा जा सकता है। बालताल मार्ग में यह सुविधा पूर्व से ही है।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अमरनाथ गुफा पहुंचने के लिए बालताल मार्ग से प्रतिदिन लगभग 4,000 श्रद्धालु यात्रा कर रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए विभिन्न मार्गो पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और स्थानीय पुलिस बल के जवानों को तैनात किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications