एग्जिम नीति में निर्यात सेक्टर के लिए होंगी कई रियायतें : शर्मा
एक व्यापारिक कार्यक्रम के मौके पर शर्मा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, "कुछ कदम उठाए जाएंगे। हम निर्यातकों की चुनौतियों से अवगत हैं और अपनी तरफ से उन्हें सहयोग करने और रियायत देने की पूरी कोशिश करेंगे।"
उन्होंने कहा, "हम हर क्षेत्र के प्रतिनिधियों से इस सप्ताह मिल रहे हैं। बाकी जब नीति की घोषणा होगी तो आप देखेंगे।"
मंत्री ने यह भी कहा कि निर्यातकों की समस्याओं के समाधान के लिए उनका विभाग वित्त मंत्रालय के साथ बातचीत कर रहा है।
पिछले सप्ताह शर्मा ने कहा था कि देश की एग्जिम नीति निर्यात को विविध बनाने पर केंद्रित होगी ताकि अब तक वंचित रहे बाजारों तक पहुंच बनाई जा सके।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications