इंडिगो के विमान में बम की अफवाह से अफरा-तफरी मची
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के मुताबिक यात्री की पहचान संजय मलिक के रूप में की गई है। उसने छत्रपति शिवाजी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे के नजदीक पहुंचे विमान में करीब 11.45 बजे अफरा-तफरी पैदा कर दी।
विमान के पायलट ने मुंबई हवाईअड्डे के एयर ट्रैफिक कंट्रोल को इसकी सूचना दी। इसके बाद सीआईएसएफ व अर्धसैनिक बल के एक त्वरित कार्रवाई दल को हवाईअड्डे पर तैनात कर दिया गया।
सुबह करीब 11.45 विमान के रनवे पर उतरने के तुरंत बाद सुरक्षा बलों ने उसे अपने घेरे में ले लिया और तलाशी ली, लेकिन कोई बम बरामद नहीं हुआ।
सीआईएसएफ ने यात्री को पकड़कर उसे मुंबई पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications