छत्तीसगढ़ विधानसभा से कांग्रेस के 35 सदस्य निलंबित
विपक्षी सदस्य मुख्यमंत्री रमन सिंह के इस्तीफे की मांग कर रहे थे। सदस्यों का आरोप था कि मुख्यमंत्री राज्य में नक्सली हिंसा रोकने में विफल रहे हैं।
जिन विधायकों को निलंबित किया गया था उनमें विपक्ष के नेता रवीन्द्र चौबे और पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी भी शामिल थे।
विधानसभा अध्यक्ष धर्मपाल कौशिक ने निलंबन का आदेश जारी करने के 10 मिनट के बाद ही इसे वापस ले लिया और उन्हें सदन में नक्सलवाद पर चल रही चर्चा में शामिल होने के लिए कहा, लेकिन कांग्रेस सदस्य सदन में नहीं लौटे।
चौबे ने पत्रकारों से चर्चा में कहा कि गत 12 जुलाई को राजनांदगांव में हुए नक्सली हमले की नैतिक जिम्मेदारी लेते मुख्यमंत्री जब तक इस्तीफा नहीं दे देते तब तक हम विधानसभा की कार्यवाही नहीं चलने देंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications